July 3, 2026

कोलकाता के कालीघाट पहुंचकर अखिलेश यादव ने ममता से की मुलाकात, कहा- दीदी आप हारी नहीं हैं

0

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की करारी हार के बाद समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को कोलकाता पहुंचकर निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की।

ममता के कालीघाट आवास पर हुई इस मुलाकात में अखिलेश ने कहा कि दीदी आप हारी नहीं हैं। उन्होंने ममता को उपहार भी भेंट किए। अखिलेश ने इस दौरान ममता के सांसद भतीजे व तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को गले लगाय।

दूसरी ओर, अखिलेश यादव के ममता बनर्जी से मुलाकात के सवाल पर सिलीगुड़ी से भाजपा विधायक शंकर घोष ने कहा कि ममता बनर्जी से जो भी मिलेगा उसका राजनीतिक करियर खत्म हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed