July 3, 2026

Priyanka से लेकर Virat Kohli और रोनाल्डो तक, बड़ी-बड़ी हस्तियों का नुकसान, Instagram के एक एक्शन से मच गया तहलका

0

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। अमेरिकन सोशलाइट काइली जेनर से लेकर विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा समेत कई मशहूर हस्तियों ने अपने लाखों फॉलोअर्स गंवा दिए हैं। इंस्टाग्राम पर अचानक ऐसा क्या हुआ जिससे बड़ी-बड़ी हस्तियों के फॉलोअर्स धड़ाम से गिर गए? नीचे पढ़ें पूरी डिटेल्स:

‘ग्रेट पर्ज ऑफ 2026’ सोशल मीडिया पर हुआ ट्रेंड

बुधवार की सुबह जब कई फैंस ने अपने फेवरेट स्टार्स का इंस्टाग्राम चेक किया, तो उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स में कई बदलाव देखने को मिले, जिसकी वजह है प्लेटफॉर्म की ‘साफ-सफाई’। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंस्टाग्राम ने बॉट और स्पैम अकाउंट्स को हटा दिया है। सोशल मीडिया पर सुबह से ही ‘ग्रेट पर्ज ऑफ 2026’ ट्रेंड कर रहा था, जिसमें नेटिजन्स ने यह नोटिस किया कि कई दिग्गज हस्तियों के फॉलोअर्स रातों-रात कम हो गए हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो, इंस्टाग्राम पर बड़े-बड़े सितारों के फॉलोअर्स कम होने का मुख्य कारण पैरेंट कंपनी ‘मेटा’ (Meta) द्वारा स्पैम अकाउंट्स और पैसे देकर बढ़ाए गए फेक फॉलोअर्स को हटाना है। इस बारे में जहां अभी तक मेटा की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, तो वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि मेटा बहुत ही तेजी के साथ इनएक्टिव अकाउंट्स, नॉन-ऑर्गेनिक अकाउंट्स और किसी थर्ड पार्टी ऐप से जुड़े हुए अकाउंट्स को डिलीट कर रहा है।

विराट से प्रियंका तक, किस स्टार के कितने घटे फॉलोअर्स?

प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर पहले 94 मिलियन फॉलोअर्स थे, लेकिन इस बॉट-सफाई के बाद उनके तकरीबन 10 लाख फॉलोअर्स गिर गए और यह आंकड़ा घटकर 93.4 मिलियन हो गया। इसके अलावा किम कर्दार्शियन, जिनके 352 मिलियन फॉलोअर्स थे, उनके घटकर अब 347 मिलियन पर आ चुके हैं। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) के कुल फॉलोअर्स 276 मिलियन थे, जो अब घटकर 274 मिलियन रह गए हैं।

इंस्टाग्राम पर किन-किन फेमस हस्तियों के फॉलोअर्स गिरे हैं, नीचे देखें पूरी लिस्ट:

क्रिस्टियानो रोनाल्डो

पहले- 673 मिलियन
वर्तमान- 666 मिलियन (नुकसान- लगभग 7 मिलियन)

लियोनेल मेसी

पहले- 512 मिलियन 
वर्तमान- 507 मिलियन (नुकसान- लगभग 5 मिलियन)

सेलेना गोमेज

पहले- 414 मिलियन
वर्तमान- 408 मिलियन (नुकसान- लगभग 6 मिलियन)

ड्वेन जॉनसन (द रॉक)

पहले- 390 मिलियन 
वर्तमान- 385 मिलियन (नुकसान- लगभग 5 मिलियन)

बियॉन्से

पहले- 307 मिलियन 
वर्तमान- 302 मिलियन (नुकसान- लगभग 5 मिलियन)

टेलर स्विफ्ट

पहले- 279 मिलियन 
वर्तमान- 275 मिलियन (नुकसान- लगभग 4 मिलियन)

जेनिफर लोपेज

पहले- 245 मिलियन 
वर्तमान- 242 मिलियन (नुकसान- लगभग 3 मिलियन)

केटी पेरी

पहले- 200 मिलियन
वर्तमान- 197 मिलियन (नुकसान- लगभग 3 मिलियन)

जेंडाया

पहले- 177 मिलियन 
वर्तमान- 175 मिलियन (नुकसान- लगभग 2 मिलियन)

ऑनलाइन रिपोर्ट्स के मुताबिक, महज छह घंटे के अंदर मेटा ने कथित तौर पर लाखों-करोड़ों बॉट अकाउंट्स हटा दिए हैं। इससे छोटे क्रिएटर्स के फॉलोअर्स में भी 2 प्रतिशत से लेकर 5 प्रतिशत तक की कमी आई है। इस ‘डिजिटल सफाई’ में कुछ सितारों ने 10 लाख फॉलोअर्स खोए, तो कुछ का नुकसान कई मिलियन्स में हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed