केंद्रीय रेल और आईटी मंत्री अश्वनी वैष्णव को 12 जनपथ का बंगला आवंटित किया गया है, जिसमें पहले लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) प्रमुख चिराग पासवान और उनका परिवार रहता था। यह बंगला पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को दिया गया था। इस मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

शहरी आवास मंत्रालय के अधिकारी ने कहा, ”12 जनपथ रेल मंत्री को आवंटित किया गया है तो एलजेपी सांसद और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस को 7 तुगलक रोड का बंगला दिया गया है।” पिछले सप्ताह ही लोकसभा सांसद चिराग पासवान और यहां रह रहे दूसरे लोगों को नोटिस देकर कहा गया था कि वे 12 जनपथ के बंगले को खाली कर दें, जिसे उनके दिवंगत पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान को आवंटित किया गया था।

यह बंगला लोक जनशक्ति पार्टी का आधिकारिक पता भी है, जहां पार्टी सगंठन की बैठकें सहित अन्य गतिविधियां होती थीं। लोक जनशक्ति पार्टी के संरक्षक रामविलास पासवान इस बंगले में करीब तीन दशक तक रहे। पिछले साल अक्टूबर में उनका देहांत हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here