Bigg Boss 13 Fame Shehnaaz Gill On Losing Weight: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के कंट्रोवर्सियल रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ (Bigg Boss 13) में हिस्सा ले चुकीं शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों अपने वजन को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। बिग बॉस 13 से लोकप्रियता हासिल करने के बाद से ही शहनाज गिल ने अपने बढ़ते वजन पर ध्यान दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस अब तक कई किलो वजन कम कर चुकी हैं। यही नहीं शहनाज गिल का यह भी मनना है कि अगर आप इंडस्ट्री में पतले नहीं तो आपको काम नहीं मिलेगा। एक्ट्रेस ने कहा कि यहां पतली लड़कियां चलती हैं। हालांकि यूट्यूब पर लाइव सेशन के दौरान कई लोगों ने यह भी कहा कि आप जब बिग बॉस 13 में थीं, तब ज्यादा खूबसूरत दिखती थीं।

शहनाज गिल ने जवाब दिया कि उन्हें विश्वास है कि वह तब भी खूबसूरत दिखती थीं और अब भी दिखती हैं। पहले के लुक को ‘पसंदीदा लुक’ बताते हुए शहनाज ने खुलासा किया कि वह अपने पुराने लुक में वापस जा सकती हैं, लेकिन उन्हें ज्यादा काम नहीं मिलेगा। उन्हें लगता है कि ‘दुबली लड़कियों को इंडस्ट्री में काम मिलता है’। उन्होंने कहा, ‘मैं वह शहनाज कभी भी हो सकती हूं। हालांकि, तब मुझे ज्यादा काम नहीं मिलेगा। इंडस्ट्री में पतली लड़किया चलती है।’

पंजाबी स्टार ने अपनी स्ट्रगल के दिनों के बारे में भी बात की और बताया कि यहां तक ​​पहुंचने के लिए कड़ी मैंने मेहनत की थी। एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं कभी नहीं रुकी। पैसे कमाने और फेमस होने के लिए मैंने इतनी मेहनत की जिसकी मैं हकदार थी। बीते सालों में मैंने बहुत मेहनत की है और अब मैं केवल अपने लिए बेस्ट चाहती हूं।’

बिग बॉस 13 में रहते हुए शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला को जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। शो से बाहर आने के बाद मीडिया ने दोनों से कई बार पूछा कि क्या आप दोनों रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने हर बार यही कहा कि हम दोनों केवल दोस्त हैं। यही नहीं शहनाज और सिद्धार्थ एक साथ म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुके हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here