बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय रखती रहती हैं।

न्यूज़ नेशन पर छपी खबर के अनुसार, हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने किसान आंदोलन पर एक कविता पढ़ी है जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों का किसान काफी लंबे समय से विरोध करते हुए दिल्ली से सटे बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। कई भारतीय सेलेब्स के साथ-साथ विदेशी कलाकारों ने भी इस आंदोलन का समर्थन किया है।

वहीं अब इस कड़ी में सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी जुड़ गया है।

सोनाक्षी सिन्हा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘नजरें मिला के, खुद से पूछो क्यों? वरद भटनागर की लिखी हुई यह कविता उन अन्नदाताओं के प्रति सम्मान है जो हमें खिलाते हैं।

इसे शूट और इसकी संकल्पना गुरसंजम पूरी ने की है और इसे मैं पढ़ रही हूं।’ वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा किसानों के समर्थन में भावुक कर देने वाली कविता पढ़ रही हैं, साथ ही साथ आंदोलन कर रहे किसानों की एक क्लिप भी दिखाई दे रही है।

सोनाक्षी सिन्हा इस वीडियो में कह रही हैं, ‘क्यों हम सड़कों पर उतर आए हैं। खेत खलिहान के मंदिर छोड़ क्यों बंजर शहर में चले आए हैं।

ये माटी, हसिया दराती वाले हाथ, क्यों हमने राजनीति में सनवाए हैं। दही मक्खन और गुड़ वाले ने क्यों इरादे मशालों से सुलगाए हैं।’ वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा आगे कहती हैं, ‘ये तुम्हें दंगे वाले दिखाई देते हैं।

अपने ही हिस्से की रोटी खाना जायज नहीं है, क्यों? मक्के दी रोटी, सरसों दा साग के बड़े चटकारे लेते हो और अब उन्हीं के लिए यह सब करना ठीक नहीं है, क्यों।’

सोनाक्षी सिन्हा के इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर सेलेब्स से लेकर फैंस सभी कमेंट करते हुए रिएक्शन दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here