अक्सर शादी के बाद वजन तेजी से बढ़ने लगता है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के वजन में ज्यादा बढ़ोतरी देखी जाती है। अचानक बढ़ते वजन के कारण हर कोई परेशान हो उठता है। अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए कोई जिम में पसीना बहाता है, तो कोई दौड़ना शुरू कर देता है। आज हम आपको बताएंगे कि शादी के बाद अचानक वजन तेजी से क्यों बढ़ने लगता है।

खानपान की आदतों में बदलाव:
शादी के बाद वजन बढ़ने का एक मुख्य कारण खानपान में बदलाव है। शादी के बाद लड़की का घर बदलता है, तो खानपान भी बदल जाता है। जिसकी वजह से पाचन क्रिया पर प्रभाव पड़ता है। जब लड़की मायके में होती हैं, तो खाना खाने के बाद इधर-उधर टहलना दिनचर्या में शामिल होता है, जो शादी के बाद ससुराल में नहीं हो पाता है।

ओवर ईटिंग:
शादी के बाद दोस्तों से लेकर रिश्तेदारों तक हर कोई नए कपल को अपने घर खाने पर बुलाता है, जहां पर सभी लोग मिलकर जरूरत से ज्यादा खाना खिला देते हैं। यह सिलसिला शादी के बाद कई हफ्तों पर जारी रहता है। इस वजह से शरीर में जरूरत से ज्यादा कैलोरी चली जाती है और तेजी से वजन बढ़ने लगता है।

जिम्मेदारियां निभाने का प्रेशर:
कहा जाता है कि शादी के बाद लड़कियां ससुराल वालों को खुश करने के लिए खूब पकवान बनाती हैं। जिसमें भरपूर मात्रा में तेल, घी, मसालों आदि का इस्तेमाल होता है। इतना ही नहीं मेहनत से बनाया खाना खराब न हो, इस चक्कर में जरूरत से ज्यादा खाना खा भी लेती हैं। ऐसे में वजन बढ़ना लाजमी है।

बदलती सोच:
शादी से पहले लड़के-लड़कियां खूबसूरत और हैंडसम दिखने के लिए नियमित जिम में पसीना बहाते हैं और खानपान का भी ध्यान रखते हैं। लेकिन शादी के बाद सोच बदल जाती है। लोग यह सोचने लगते है कि अब तो शादी को गई अब किसे दिखाना। बस इसी के बाद से वजन तेजी से बढने लगता है।

बढ़ता तनाव:
शादी के बाद लड़की को नए माहौल में ढलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लड़की अगर वर्किंग है, तो उनकी जिम्मेदारियां और भी ज्यादा बढ़ जाती हैं, ऑफिस के साथ-साथ घर पर भी अपना बेस्ट देने की कोशिश में हमेशा तनाव में रहती है और स्ट्रेस ईटिंग की शिकार हो जाती है। जिस वजह से वजन बढ़ने लगता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here