सूरत स्थित नानपुरा क्षेत्र में मॉब लिंचिंग के खिलाफ एक जुलूस के दौरान पुलिस की लोगों के साथ झड़प हो गई। इस घटना में 4 से 5 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। बवाल के बाद प्रशासनिक अमले के होश फाख्ता हो गए।

सूरत
गुजरात के सूरत स्थित नानपुरा क्षेत्र में शुक्रवार को मॉब लिंचिंग के खिलाफ मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा जुलूस निकाला जा रहा था। हैरानी वाली बात यह है कि जुलूस निकालने की प्रशासन से इजाजत नहीं ली गई थी। बिना इजाजत सड़क पर तख्तियां लेकर जब लोगों का हुजूम उतर गया तो पुलिस उन्हें रोकने का प्रयास करने लगी। पुलिस और भीड़ के बीच की बातचीत ने बवाल का रूप ले लिया। बवाल के चलते 4 से 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी है।

नानपुरा क्षेत्र में कुछ लोग रैली निकाल रहे थे। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद बवाल शुरू हो गया। हंगामा देख प्रशासनिक अमले के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया।

‘रैली को नहीं मिली थी इजाजत’ विडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि लोगों का एक भारी हुजूम तख्तियों के साथ सड़क पर जुलूस निकाल रहा है। इसी बीच पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस और लोगों के बीच बवाल शुरू हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है। इस रैली को इजाजत नहीं मिली थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here