बॉलिवुड स्टार्स दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ लंबे वक्त से अपने अफेयर के चर्चों को लेकर सुर्खिोयं में रहते हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिलेशनशिप की बात कभी एक्सेप्ट नहीं की लेकिन दोनों को अक्सर लंच और डिनर पर साथ देखा जाता है।

हाल ही में पिंकविला में छपी एक रिपोर्ट की मानें तो दिशा और टाइगर अलग होने का फैसला ले चुके हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के करीबी एक सोर्स ने इस बात का खुलासा किया है।

  

  • टाइगर श्रॉफ ने दिशा पाटनी का बर्थडे यूं बनाया यादगारवैसे तो टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी अक्सर साथ में घूमते हुए और क्वॉलिटी टाइम बिताते नजर आ जाते हैं। लेकिन 13 जून का दिन इस मामले में दिशा के लिए बेहद खास था। दिशा का बर्थडे था और अपने इस खास को दिन को उन्होंने अपने कथित बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ मनाया। (फोटो साभार: getty)
  • टाइगर श्रॉफ ने दिशा पाटनी का बर्थडे यूं बनाया यादगारदिशा के बर्थडे को यादगार बनाने के लिए टाइगर उन्हें एक स्पेशल डिनर के लिए लेकर गए।
  • टाइगर श्रॉफ ने दिशा पाटनी का बर्थडे यूं बनाया यादगारडिनर के बाद जब दोनों रेस्ट्रॉन्ट से बाहर निकल रहे थे तो वहां मौजूद फैंस ने उन्हें घेर लिया।
  • टाइगर श्रॉफ ने दिशा पाटनी का बर्थडे यूं बनाया यादगारदिशा और टाइगर अपने फैंस से मिले और उनसे हैंडशेक भी किया। दोनों स्टार्स के इस विनम्र अंदाज ने वहां मौजूद लोगों को अपना मुरीद बना लिया।
  • टाइगर श्रॉफ ने दिशा पाटनी का बर्थडे यूं बनाया यादगारटाइगर ने दिशा को डिनर कराने के अलावा अलग अंदाज में बर्थडे विश भी किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विडियो शेयर किया, जिसमें वह दिशा के साथ मस्ती और डांस करते नजर आ रहे हैं। (फोटो साभार: instagram)

इस सोर्स का कहना है कि बीते कुछ हफ्ते टाइगर और दिशा के रिश्ते पर काफी भारी रहे हैं। एक-दूसरे से अलग होने का फैसला दोनों ने मिलकर लिया है। कुछ दिन पहले इंटरनेट पर खबरें थीं कि दिशा औऱ आदित्य ठाकरे की नजदीकी बढ़ रही है।

उन दोनों को साथ भी देखा गा था। लेकिन बाद में पता चला कि टाइगर और दिशा के अलग होने की वजह यह नहीं है। वहीं दूसरे सोर्स से पता चला है कि दोनों के बीच मतभेद काफी पहले से हैं और वे इन्हें सुलझाते रहे हैं। अब दोनों ने फैसला लिया है कि लवर्स से अच्छा अब दोस्त की तरह रहा जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here